बिहारमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
आग की चपेट में लंबी दूरी की कई निजी बस और एजेंसियों के बुकिंग कार्यालय भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।











