बिहारबाइक की टक्कर से 65 साल के बुजुर्ग की मौत, ठोकर मारने वाला मोटरसाइकिल छोड़कर हो गया फरार
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक सवार ने जान ले ली। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण यह घटना हुई। हादसे के बाद बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले करन के बाद पुलिस बाइक के मालिक की तलाश में जुट गयी है।











