ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Road Accident In Bihar: सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत; इलाके में हडकंप

Road Accident In Bihar: तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। सरिया लदा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

Road Accident In Bihar:
Road Accident In Bihar:
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सरिया लदा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां लखराव स्थित पेट्रोल पंप के पास मुख्य पथ पर सरिया से लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी हीरा चौधरी के रूप में हुई है। वह लखराव में एक गिट्टी बालू की दुकान में काम करता था और आज सरिया लोड कर ग्राहक के पास जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में हीरा चौधरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।