ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से फैली सनसनी, मर्डर का शक

PATNA: राजधानी पटना में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई है. बिहटा मुख्य मार्ग पर अमहरा गोबर्धन के पास बीच सड़क पर युवक की लाश मिली है. लोगों ने युवक की हत्या का शक जत

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई है. बिहटा मुख्य मार्ग पर अमहरा गोबर्धन के पास बीच सड़क पर युवक की लाश मिली है. लोगों ने युवक की हत्या का शक जताया है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने युवक की मौत कारण सड़क दुर्घटना बताया है. जबकि लोगों ने मर्डर का शक जताते हुए कहा है कि पुलिस जबरदस्ती रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत बता रही है. लोगों ने हंगामा भी किया है. जानकारी के अनुसार रोड से गुजर रहे बाइक सवार ने लोगों को घटना की सूचना दी. सूचना के बाद शव देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ गई. शव से कुछ दूर पर मृतक का चप्पल और गमछा पड़ा था.


घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझाकर शांत कराया. वहीं बिहटा थाना प्रभारी अवधेश कुमार झा ने बताया कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर हुई है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता