ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाथ तोड़कर फोड़ी आंख; बाइक को किया आग के हवाले

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। अब इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा

युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाथ तोड़कर फोड़ी आंख; बाइक को किया आग के हवाले
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। अब इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक के हत्या के आरोपी साइबर फ्रॉड हैं जो भोले भाले लोगों को झांसा देकर उनसे रुपए ठग लेते हैं। युवक ने पुलिस को इन अपराधियों की पहचान बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। 


दरअसल,  मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के नेवाज़ीबीघा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस हत्या से इलाके में सनसनी मच गयी है।जानकारी के मुताबिक, युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर बदमाशों ने हत्या करने के बाद उसके बाइक को आग के हवाले कर दिया । परिजन हत्या का आरोप साइबर अपराधियों पर लगा रहे हैं। 


वहीं, मृतक की पहचान गणेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि नेवाजी बीघा गांव के आसपास साइबर अपराधियों की तूती बोलती है। युवक ने साइबर अपराधियों की सूचना पुलिस को दी थी। इसी से गुस्साए साइबर अपराधियों ने कंचनपुर गांव से उसका अपहरण कर 12 घंटे अपने पास रखने के बाद लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को घोड़ा घाट इलाके में फेंक दिया। बदमाशों ने उसकी दोनों आंख भी फोड़ डालने के बाद हाथ भी तोड़ दिए।


उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हत्या कांड की छानबीन की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा । थानेदार ने कहा है कि शरीर पर जख्म के निशान से प्रथम दृष्टिया पीट पीट कर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। पता लगाया जा रहा है कि इस कांड में और कितने और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस सबके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।