ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका

सहरसा के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 में 35 वर्षीय मोहन ठाकुर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दांपत्य जीवन में अनबन की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक 35 साल के ऑटो ड्राइवर ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।  


घटना नगर निगम क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर पांच की है, जहां एक 35 वर्षीय युवक ने रस्सी के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी संतोष ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र मोहन ठाकुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शिवपुरी स्थित अपने नाना शुभ नारायण झा के घर पर रह रहा था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में मृतक के नाना शुभ नारायण झा ने बताया कि बीती रात सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। मोहन प्रतिदिन सुबह जल्दी उठ जाया करता था, लेकिन सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को आशंका हुई। उन्होंने घर के एक बच्चे को उसे जगाने भेजा। कमरे में दाखिल होते ही बच्चे ने मोहन को रस्सी से लटका देखा और शोर मचाते हुए बाहर भागे। जब परिजन भीतर पहुंचे, तो मोहन फंदे से झूल रहा था। 


परिजनों के अनुसार मोहन की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी, जिसके कारण दूसरी पत्नी पिछले छह महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह मोहन के साथ मात्र दो-तीन महीने ही रही थी। 


मृतक इंटरमीडिएट तक पढ़ा-लिखा था और हाल ही में उसने एक तीन पहिया ऑटो ली थी, जिसे वह खुद चलाकर अपनी आजीविका चला रहा था। इधर घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी गयी। घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता