ब्रेकिंग
सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

समस्तीपुर में लड़की से कथित बदसलूकी की घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से सरकार समझौता नहीं करेगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बिहार न्यूज
किसी तरह का समझौता नहीं करेगी सरकार: मांझी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी की घटना पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बाद अब जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा सबका ईलाज एलोपैथी तरीके से ऑपरेशन करके होगा। 


 हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्ववीट करते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि सबका ईलाज होगा। सम्राट चौधरी की सरकार होम्योपैथिक नहीं बल्कि एलोपैथी वाला ईलाज करती है। 



जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार के समस्तीपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। ऐसी घटनाएँ सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।


उन्होंने आगे कहा कि वैसे किसी को ज़्यादा व्याकुल होने की आवश्यकता नहीं,महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से हमारी सरकार किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।


जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि सबका ईलाज होगा,हाँ अब हमारी सरकार ईलाज होम्योपैथिक दवा से नहीं करती बल्कि एलोपैथी वाला ईलाज होता है। वह भी ऑपरेशन करके।

टैग्स