ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, चार घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद खुद उतरा नीचे

Bihar News: सीतामढ़ी में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बावजूद संसाधनों की कमी के कारण रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। अंततः युवक खुद ही सुरक्षित नीचे उतर आया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मनियारी क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से बीमार युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान जनार्दन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जनार्दन मानसिक रूप से अस्वस्थ है।


टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि युवक को नीचे उतारने के लिए न तो पुलिस के पास अनाउंसिंग माइक की व्यवस्था थी और न ही अग्निशमन विभाग के पास ऐसे उपकरण उपलब्ध थे, जिनकी मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।


करीब चार घंटे तक युवक टावर की ऊंचाई पर बैठा रहा, जिससे लोगों की सांसें अटकी रहीं। प्रशासनिक टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और युवक पर नजर बनाए रखी। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। आखिरकार लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक ने स्वयं ही टावर से नीचे उतर गया।


युवक के नीचे उतरते ही लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आपदा और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए। फिलहाल युवक सुरक्षित है और किसी प्रकार की चोट लगने की सूचना नहीं है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता