ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग

बिहार के सीतामढ़ी जिले में चोरी के संदेह में 5 बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दुकानदार ने बच्चों को कपड़े उतरवाकर सड़क पर घुमाया और उनके चेहरे पर चूना लगाकर चप्पलों की माला पहनाई।

bihar
बच्चों को तालिबानी सजा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। चिप्स और चॉकलेट चुराने पर दुकानदार  ने 5 बच्चों को ऐसी सजा दी कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग काफी आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही में हैरान करने वाली घटना सामने आई है।


 चिप्स और चॉकलेट दुकान से चोरी करने के आरोप में दुकानदार ने 5 बच्चों को नंगा कर दिया और पांचों के चेहरे पर चूना लगाने के बाद चप्पलों का माला पहना दिया। पांचों बच्चों को नंगा करके घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दिया और देखते ही देखते वह वीडियो वायरल हो गया। वायरल इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हैं और ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। 


दुकानदार ने बताया कि पांचो बच्चों ने किराना दुकान से स्नेकर्स और चॉकलेट चोरी की है। यह पता नहीं कि कितने दिनों से उनके दुकान में चोरी की जा रही थी। आज उन्होंने इन पांचो बच्चों को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिय। पकड़े गए पांचों बच्चे आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं, उनकी बस इतनी भूल थी कि उन्होंने किराना दुकान से चॉकलेट और स्नैक्स खाने के लिए चुरा लिया था। 


जिसके बाद दुकानदार ने बेशर्मी की सारी सीमा पार कर दी और कानून को हाथ में लेकर पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद सजा देने लगा फिर बच्चों को बीच सड़क पर नंगा कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। दुकानदार यही नहीं रुका इस दौरान दुकानदार ने बच्चों की पिटाई भी कर दी और उनके चेहरे को चुना से जगह-जगह टीका लगा दिया। नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रह है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।