ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो हिस्सों में बंटा शव

Bihar News: बिहार के बेतिया में दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और उसका सिर और धड़ अलग हो गए.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड स्थित मझौलिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मझौलिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की सूचना रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल की जांच शुरू की।



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटा रही है।



फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस दुर्घटना समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच और मृतक की पहचान के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



जीआरपी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता