ब्रेकिंग
EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान

भागलपुर में गंगा के कटाव से रेलवे तटबंध ध्वस्त, अब 14 नंबर सड़क पर मंडराया खतरा; बचाव कार्य तेज

भागलपुर के राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव से रेलवे तटबंध ध्वस्त होने के बाद अब 14 नंबर सड़क पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। कटाव रोकने के लिए दो जहाज लगाए गए हैं, जबकि चार और जहाज लगाने की तैयारी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: गंगा के भीषण कटाव ने भागलपुर के राघोपुर में चिंता बढ़ा दी है। कटाव के कारण रेलवे तटबंध ध्वस्त होने के बाद अब 14 नंबर सड़क पर भी खतरा मंडराने लगा है। यह सड़क विक्रमशिला सेतु के जाह्नवी चौक से बिहपुर को जोड़ती है और आगे जाकर एनएच-31 में मिलती है। ऐसे में सड़क को कटाव से बचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।



फिलहाल कटाव स्थिर बताया जा रहा है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। राघोपुर पंचायत की आबादी को सुरक्षित रखने के साथ-साथ लत्तीपुर से जाह्नवी चौक तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही कटाव प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।



कटाव की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र और ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी भी पटना से पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों और अभियंताओं की मौजूदगी में कटाव प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर गंगा की धारा के प्रभाव को कम करने और संवेदनशील हिस्सों को सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है।



कटावरोधी कार्य के लिए फिलहाल दो जहाज लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर चार और जहाज लगाने की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने अतिरिक्त जहाज उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। विभागीय टीम का लक्ष्य समय रहते कटाव पर नियंत्रण करना है, ताकि आसपास की आबादी और महत्वपूर्ण सड़क को नुकसान से बचाया जा सके।



रेलवे तटबंध ध्वस्त होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि कटाव आगे बढ़ा तो राघोपुर पंचायत की आबादी के साथ-साथ आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण 14 नंबर सड़क भी प्रभावित हो सकती है।



पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि फिलहाल गंगा का जलस्तर नीचे है, इसलिए तत्काल बाढ़ का खतरा नहीं है। हालांकि, कटाव की आशंका बनी हुई है और इससे निपटने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बचाव कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।



फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें बचाव कार्य की प्रगति पर टिकी हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि कटाव को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि राघोपुर पंचायत की आबादी और लत्तीपुर-जाह्नवी चौक सड़क को सुरक्षित रखा जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता