ब्रेकिंग
MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा

Bihar News: कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतक की पहचान तेजा टोला निवासी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और बाइक सवार को सामने से कुचलता हुआ निकल गया। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से में सड़क जाम कर दिया।


लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम की वजह से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत और आश्वासन के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम हटवाया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता