ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

BIHAR NEWS: मुख्य सड़क के धंसने से आवागमन बाधित, एंबुलेंस तक पहुंचने में हो रही परेशानी

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड में भटवलिया ननकार के पास सड़क धंस जाने से योगापट्टी-मदारपुर मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। एंबुलेंस समेत चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित है और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।

बिहार न्यूज
सड़क धंसने से लोग परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड में योगापट्टी-मदारपुर मुख्य सड़क पर भटवलिया ननकार के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कों में शामिल इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जबकि दोपहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरने को मजबूर हैं।


ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क डिही, खुटवनिया, जरलपुर, गजना समेत दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी मार्ग से बाजार, स्कूल, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक आते-जाते हैं। सड़क टूट जाने के कारण लोगों को कई किलोमीटर लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत हो रही है।


स्थानीय ग्रामीण सोहन राम, बिगाड़ ठाकुर, रतन चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी, राजू यादव, लालू यादव और विनय यादव ने बताया कि सबसे बड़ी चिंता आपातकालीन सेवाओं को लेकर है। किसी मरीज की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस का समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है और तत्काल मरम्मत की मांग की गई है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।


स्थानीय मुखिया मुकेन्द्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और संवेदक को सड़क की स्थिति से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क की जल्द मरम्मत कराने का अनुरोध किया गया है ताकि लोगों का आवागमन सामान्य हो सके।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए योगापट्टी-मदारपुर मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, क्योंकि यह मार्ग हजारों लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा हुआ है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स