ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

ROHTAS BIRTHDAY PARTY : RJD विधायक के घर बर्थडे पार्टी में महिला की मौत. परिवार बोला - MLA ने पूछा तक नहीं

ROHTAS BIRTHDAY PARTY : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां सोमवार को डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर विधायक के द्वारा गरीब महिलाओं को साड़ी बांटा गया था।

RJD MLA FATEH BAHADUR
RJD MLA FATEH BAHADUR
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS BIRTHDAY PARTY :  बिहार के रोहतास से एक हैरान कर देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। जहां राजद विधायक फतेह बहादुर के बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान एक गरीब महिला की मौत हो गई। अब महिला की मौत के बाद भी विधायक पर पीड़ित परिवार की अनदेखी का आरोप लग रहा है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि विधायक मातम पुर्सी करना भी मुनासिब नहीं समझे। 


जानकारी के अनुसार, खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां सोमवार को डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर विधायक के द्वारा गरीब महिलाओं को साड़ी बांटा गया था। साड़ी लेने के आपाधापी में एक बुजुर्ग महिला बीमार हो गई थी। दो दिन के बाद इलाज के दौरान 65 वर्षीय रुक्मिणी देवी की मौत हो गई।


बताया जाता है कि रुक्मिणी देवी घर-घर में जाकर कपड़ा बर्तन साफ करने का काम करती थी। यह सोमवार को डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के पुत्र का जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को साड़ी वितरण किया था। साड़ी लेने के आपाधापी में ही बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। विधायक के लोगों के द्वारा उसे अस्पताल भी भेजा गया था। बाद में उसे पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान दो दिनो के बाद रुक्मिणी देवी की मौत हो गई। 


इधर महिला के बुजुर्ग पति राजेंद्र  सोनी का कहना है कि वे लोग काफी गरीब हैं और एक साड़ी के चक्कर में उनकी बुजुर्ग पत्नी की जान चली गई। इस संबंध में पूछने पर विधायक फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान ही एक महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे अस्पताल भेजा गया था। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें