ब्रेकिंग
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

प्रसव के दौरान महिला की मौत, इलाज में डॉक्टर की लापरवाही का आरोप, रेफर के बाद भी नहीं मिली सरकारी एम्बुलेंस

आए दिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावे करते हैं लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और दिखती है। रेफर किये गये मरीज को ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस की सुविधा तक नहीं है जिसके कारण मरीज की मौत हो गई।

MAHILA MARIJ KI MAUT
स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाँच की माँग की। मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के फूली गाँव निवासी छोटू शाह की 22 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी को प्रसव के लिए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव तो ठीक से हो गया, लेकिन उसके बाद बेबी कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई।


बेबी कुमारी के पिता, छोटू शाह ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी बेटी को रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसलिए उन्हें निजी वाहन से बेबी कुमारी को भभुआ के सदर अस्पताल ले जाना पड़ा, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छोटू शाह का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है और अगर उसे समय पर रेफर कर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।


भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी थी। लेकिन भभुआ सदर अस्पताल रेफर करने बाद भी सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिली। परिजन उसे निजी वाहन से भभुआ सदर अस्पताल ले गये जहां के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से गुस्साएं परिजनों ने कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को भी इसका कारण बताया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता