ब्रेकिंग
बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ कथित हाथापाई का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एक शख्स उनके कॉलर को पकड़कर खींचता और मारपीट की कोशिश करता नजर आ रहा है।

बिहार न्यूज
अचानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में एक बार फिर जन सुराज पार्टी चर्चा में आ गई है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ हाथापाई और बदसलूकी का एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पटना स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें एक शख्स कार में बैठे मनोज भारती का कॉलर पकड़कर खींचता और उनके साथ मारपीट की कोशिश करता नजर आ रहा है। 


हालांकि, मनोज भारती ने साफ किया है कि यह घटना पुरानी है और इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई थी। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है। खास बात यह है कि यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव होने वाला है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जन सुराज पार्टी के पटना कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती एक कार की पिछली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही उनकी गाड़ी कार्यालय से बाहर निकलती है, सफेद कुर्ता और टोपी पहने एक शख्स अचानक उनकी ओर बढ़ता है और कार में बैठे मनोज भारती का कॉलर पकड़कर खींचने लगता है।


इस दौरान वह शख्स उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश करता है। मौके पर मौजूद लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं और उसे रोकने का प्रयास करते हैं। वीडियो में वह शख्स कार की अगली सीट की ओर भी जाता दिखाई देता है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज भारती के साथ बदसलूकी करने वाले शख्स को कार वेंडर बताया जा रहा है। चर्चा है कि जन सुराज पार्टी में किराये पर लगी गाड़ियों के भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। कथित तौर पर बकाया रकम नहीं मिलने से नाराज होकर उस शख्स ने मनोज भारती के साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि, बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में घटना के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


वहीं, वायरल वीडियो पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा है कि यह घटना काफी पुरानी है। उन्होंने बताया कि उस समय इस मामले की शिकायत पटना पुलिस से की गई थी। अब वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि जन सुराज पार्टी की ओर से पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई है, जिसमें मनोज भारती इस पूरे प्रकरण पर अपनी बात रख सकते हैं।


बता दें कि यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। जन सुराज पार्टी ने भी सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से जुड़ा यह वीडियो राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई होती है और जन सुराज पार्टी इस पूरे विवाद पर आगे क्या रुख अपनाती है।