ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

Bihar News: मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, दुल्हन की भाभी को स्कॉर्पियो ने उड़ाया; मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Bihar News: मोतिहारी के रक्सौल में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं. शादी की रस्म निभा रही दुल्हन की भाभी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उड़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Bihar News
शादी से पहले दुल्हन की भाभी की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। यह हादसा रक्सौल थाना के हरैया पेट्रोल पंप बाईपास पर हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो ने शादी के रस्म निभा रही लड़की और उसके परिवार के अन्य लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि लड़की और उसके परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उत्तम पंडित की बेटी की शादी आज होनी थी, लेकिन शादी की रस्म निभाने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने परिवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद घर में शहनाई की बजाय अर्थी उठने की स्थिति बन गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रक्सौल सड़क मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी की। लोग प्रशासन से जांच के साथ मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


पीड़ित महिला की रिश्तेदार रानी कुमारी ने बताया कि जब शादी की रस्म चल रही थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने परिवार को टक्कर मार दी, जिससे लड़की के भाभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लड़की के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हरैया थाने के पुलिसकर्मी ने बताया कि सड़क पर आमजन की भीड़ थी, और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सरकारी मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता