ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Bihar News: महिला ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, चारों की हालत नाजुक; क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Bihar News: बिहार के मुंगेर में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाचों में से चार लोग की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा और बच्चों का इलाज पीकू वार्ड में जारी है।


सभी की पहचान जितेन्द्र मंडल की 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी और उसकी एक साल की बेची काजल कुमार, चार साल का बेटा मनमीत कुमार, 9 साल की बेटी चांदनी और 10 साल का बेटा अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एक ई रिक्शा चालक जमालपुर पीएचसी में इन सभी को गंभीर हालत में भर्ती कराने के बाद वहां से फरार हो गया।


पीएचसी से सभी को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां मां का इमरजेंसी वार्ड में तो चारों बच्चों का पिकु वार्ड में चल रहा इलाज रहा है। सभी के पर्ची में घर का पता शाहकुंड लिखा हुआ है। सभी बेहोशी की हालत में है और कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं।


इलाज कर रहे सदर अस्पताल के डीएस डॉ. रमन कुमार ने बताया कि सभी की स्थिति गंभीर है, सभी का इजाज जारी है। 10 वर्षीय अमित ने बेहोश होते हुए बताया कि मां से सभी को जहर दे दिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची है और छानबीन में जुट गई है।