ब्रेकिंग
बेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पास

बिहार : बिना हेलमेट के घूमना DIO को पड़ा महंगा, परिचय देने के बाद भी पुलिस ने लाठी से मारा

JAMUI : बिहार में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है. ऐसे में लोग नियमों का ठीक ढंग से पालन करें इसके लिए पुलिस प्रशासनक की टीम सड़कों पर तैनात है. जो लोग

बिहार : बिना हेलमेट के घूमना DIO को पड़ा महंगा, परिचय देने के बाद भी पुलिस ने लाठी से मारा
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है. ऐसे में लोग नियमों का ठीक ढंग से पालन करें इसके लिए पुलिस प्रशासनक की टीम सड़कों पर तैनात है. जो लोग नियम तोड़ रहे होते हैं उनपर सख्त कार्रवाई भी की जाती है. ऐसा ही एक नज़ारा जमुई जिले में देखने को मिला जहां बिना हेलमेट के घूम रहे DIO को पहले पुलिस ने रोका फिर जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो उसके बाद भी पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दीं. 


मामला जमुई जिले के एसपी कोठी के पास झाझा बस स्टैंड के पास का है. जानकारी के अनुसार, झाझा बस स्टैंड के पास शुक्रदास नगर भवन में सामुदायिक किचेन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार को जायजा लेना था और वीसी के सफल संचालन की सारी जिम्मेदारी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी (DIO) राकेश कुमार के ऊपर थी. राकेश कुमार अपने वाहन से शुक्रदास नगर भवन जा रहे थे. वो जैसे ही झाझा बस स्टैंड पहुंचे वहां पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका और फिर क्या था चला दिया डंडा. वह अपना परिचय दे ही रहे थे लेकिन पुलिस के जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी. 


झाझा बस स्टैंड पर जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती लॉकडाउन को प्रभावी रुप से लागू कराने को लेकर की गई है. फिर वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों द्वारा यह बताने पर कि वो एक अधिकारी हैं और सीएम के कार्यक्रम को लेकर जा रहे हैं तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ. पुलिस का डंडा खाकर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राकेश कुमार का पारा सांतवे आसमान पर चढ़ गया और दोनों में काफी नोंक-झोंक भी हुई. एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जाकर मामला शांत हुआ. 

टैग्स