ब्रेकिंग
खेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसद

Bihar Education: बिहार में क्यों प्रेग्नेंट हो रहे मेल टीचर? वैशाली के बाद अब इस जिले के पुरुष शिक्षक को शिक्षा विभाग ने दे दिया मैटरनिटी लीव

JAMUI: बिहार(bihar) के वैशाली में शिक्षा विभाग(bihar education department) का एक अजीबोगरीब कारनामा आए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ऐसा ही एक दूसरा मामला जमुई से सामने आ गया है। ऐ

Bihar Education: बिहार में क्यों प्रेग्नेंट हो रहे मेल टीचर? वैशाली के बाद अब इस जिले के पुरुष शिक्षक को शिक्षा विभाग ने दे दिया मैटरनिटी लीव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार(bihar) के वैशाली में शिक्षा विभाग(bihar education department) का एक अजीबोगरीब कारनामा आए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ऐसा ही एक दूसरा मामला जमुई से सामने आ गया है। ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि बिहार में आखिर ऐसा क्या हो गया है कि मेल टीचर प्रेग्नेंट होने लगे हैं। वैशाली के बाद अब जमुई के एक पुरुष शिक्षक को शिक्षा विभाग ने मेटरनिटी लीव (maternity leave) दे दिया है।


दरअसल, जमुई में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को मेडिकल लीव की जगह मैटरनिटी लीव देकर यह कारनामा किया है। सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढोंढरी के शिक्षक मो. जहीर ने मेडिकल लीव का आवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर रजक को दिया था। स्कूल के प्रभारी ने आवेदन को अग्रसारित कर शिक्षा विभाग जमुई को भेज दिया।


जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मो. जहीर को मेडिकल लीव के बजाय मैटरनिटी लीव अप्रूव कर दिया है। आवेदन और मैटरनिटी लीव की कॉपी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। शिक्षक मो. जहीर भी इस घटना से हतप्रभ हैं। यह घटनाक्रम सिर्फ जमुई में ही नहीं हुई है बल्कि बिहार के वैशाली जिले में भी एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव दिया गया था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।


बहरहाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था तो ऐसे ही भगवान भरोसे है और ऐसे में इस कारनामे ने शिक्षा विभाग की पोल खोलकर रख दी है। इस बाबत जमुई शिक्षा विभाग की खूब फजीहत हुई है। जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे मानवीय भूल करार दे रहे है लेकिन इस वाक्ये को लेकर शिक्षक और शिक्षा विभाग हंसी के पात्र जरूर बन गए हैं। फर्स्ट बिहार के लिए जमुई से धीरज कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता