ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

कोबरा ने युवक को डसा तो डिब्बे में बंद कर पहुंच गया अस्पताल, फन फैलाए सांप को देख मच गया हड़कंप

मुंगेर सदर अस्पताल में एक मरीज अपने साथ कोबरा सांप लेकर पहुंच गया। जिसे देख डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान रह गये। दरअसल युवक को सांप ने काट लिया था। वो सांप को दिखाते हुए कहने लगा कि डॉक्टर साहब इसी कोबरा ने मुझे काटा है। मेरी जान बचा लीजिए..

KOBRA SNAKE
सांप ने युवक को काटा
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER:: मुंगेर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ कोबरा सांप के काटने के बाद एक व्यक्ति खुद उस सांप को पकड़कर अस्पताल ले गया और डॉक्टर से कहा कि हुजूर इसी कोबरा ने मुझे काटा है। मरीज के हाथ में एक डिब्बा था जिसमें कोबरा बंद था। सांप को देखकर डॉक्टर, वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और मरीज का इलाज कराने आए परिजन भी हैरान रह गये। जिसके बाद डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया और इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी। 


दरअसल मुंगेर-लखीसराय सीमा पर स्थित मेदनी चौकी के रहने वाले 35 वर्षीय रंजीत कुमार, जो दैनिक मजदूरी करते हैं, को आज सुबह एक कोबरा सांप ने हाथ में काट लिया। सांप के काटने के बाद, रंजीत ने हिम्मत दिखाते हुए उस सांप को पकड़ा और एक डिब्बे में बंद कर दिया। फिर वह अपने परिजनों के साथ उसी डिब्बे को लेकर मुंगेर के सदर अस्पताल पहुँचा। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने रंजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने इस अनोखी स्थिति को देखते हुए वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और उस कोबरा सांप को अपने कब्जे में ले लिया।


रंजीत के परिजनों ने बताया कि आज सुबह ही उनके घर में एक सांप देखा गया था जिसे घर के सभी सदस्य इधर-उधर खोज रहे थे। काफी देर तक खोजने के बाद, जब रंजीत कुमार ने मवेशियों का चारा वहां से हटाया, तो उसी के पीछे छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। जिसके बाद सांप को डिब्बे में बंद कर वह इलाज कराने के लिए अस्पताल चला गया जहां सांप को अस्पताल में देखकर वहां मौजूद लोग भी घबरा गए लेकिन वन विभाग की टीम ने समय पर पहुँचकर स्थिति को संभाल लिया और सांप को अपने साथ ले गई। यह घटना साहस और तत्परता का एक उदाहरण है, लेकिन यह भी सिखाता है कि सांपों से कितना खतरा हो सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी बरतना और तुरंत चिकित्सा सहायता लेना बहुत ज़रूरी है।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट..





टैग्स