ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव में बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान की फसल रौंद दी और कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान हाथियों की चपेट में आने से बुजुर्ग मोफीज आलम की मौत हो गई

बिहार न्यूज
गांव में अफरा-तफरी का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव का है, जहां बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने आबादी क्षेत्र में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।


ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह से ही दो हाथी अचानक गांव में घुस आए और खेतों में लगी धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया। हाथियों ने गांव के कई कच्चे घरों की दीवारें तोड़ दीं और घरों में रखा अनाज व सामान बिखेर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। 


इसी दौरान हाथियों की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। 


मृतक बुजुर्ग व्यक्ति अलताबाड़ी निवासी मोफीज आलम और दूसरा दरनिया गांव का एक मासूम बच्चा शामिल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरू सिराज बहादुरगंज थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले को नियंत्रण करने में जुट गए है। 


वन विभाग के अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिघलबैंक के धनतोला में भी हाथियों ने उत्पात मचाया था। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा भीड़ को हटा दिया गया है और हाथियों को ट्रैक कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।

टैग्स