ब्रेकिंग
Bihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मदद

Bihar News: चलती गाड़ी में धुआं उठते ही लगी आग, स्कॉर्पियो जलकर हुई खाक

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना सियरहि गांव के पास की है, जहां स्कॉर्पियो जलकर राख हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है, जहां गुरुवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना जिले के नरकटियागंज बलथर मुख्य मार्ग पर सियरहि गांव के समीप का बताया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोनासती टोला मोहम्मदपुर निवासी जुमन मियां अपनी गाड़ी लेकर मरजदवा किसी को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान सियरहि गांव के पास चलती हुई स्कॉर्पियो में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं।


वहीं, चालक जब तक गाड़ी रोककर कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


इस घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि वाहन में बैठे लोगों की जान बच गई। घटना के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।