ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से बाइक बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है, जबकि FSL टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, अभी तक मृतक...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा दोन नहर-कटहरवा घुटरी मार्ग पर हुआ, जहां सड़क किनारे एक बाइक के साथ युवक का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद नौरंगिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


जानकारी के अनुसार, हादसा दोन नहर कटहरवा घुटरी से करीब 200 मीटर आगे हुआ. आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.


पुलिस को घटनास्थल से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक लावारिस हालत में मिली. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 56 बीडी 8852 है. पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई.


जांच में बाइक मालिक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के हरखी गांव निवासी हीरा, पिता अनिल के रूप में हुई है. बाइक मालिक की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय बाइक कौन चला रहा था और मृतक की पहचान क्या है.


बाइक मालिक की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही हादसे के कारणों और इसमें शामिल वाहन का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है.


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस सड़क के आसपास मौजूद संभावित सुरागों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.