ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

Bihar News: शादी की रस्म से पहले दूल्हे का खुला राज, बड़े भाई की जगह छोटे ने भरी दुल्हन की मांग

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के ठकराहा में एक शादी समारोह हल्दी की रस्म के दौरान बड़े विवाद में बदल गया। अचानक सामने आए एक दावे ने पूरे परिवार और गांव को चौंका दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी को लेकर बड़ा फैसला लेना...

Bihar News: शादी की रस्म से पहले दूल्हे का खुला राज, बड़े भाई की जगह छोटे ने भरी दुल्हन की मांग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र के नवका टोला बेलवारीपट्टी गांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की कथित पहली शादी का मामला सामने आ गया। खुशियों और जश्न का माहौल देखते ही देखते तनाव और विवाद में बदल गया।


जानकारी के अनुसार, बेलवारीपट्टी गांव निवासी ललन चौधरी के बड़े बेटे की शादी गोपालगंज जिले की एक युवती से तय हुई थी। मंगलवार को बारात जानी थी और सोमवार को घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। रिश्तेदारों और गांव के लोगों के बीच शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। इसी बीच लड़की की मां के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए कुछ तस्वीरें और संदेश पहुंचे, जिसने पूरे माहौल को बदल दिया।


बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें भेजते हुए खुद को उसकी पत्नी बताया। महिला ने दावा किया कि उसकी शादी पहले ही दूल्हे से हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। यह जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।


मामले की खबर मिलते ही लड़की पक्ष के लोग तुरंत दूल्हे के गांव पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और बहस शुरू हो गई। शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव में भी इस घटना की चर्चा तेज हो गई।


बताया जा रहा है कि खुद को पहली पत्नी बताने वाली महिला ने ठकराहा थाना पहुंचकर आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर कई घंटों तक पंचायत चली। गांव के लोगों और दोनों परिवारों के बीच लगातार बातचीत और मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा।


आखिरकार विवाद को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पंचायत में तय किया गया कि बड़े भाई की जगह अब छोटे भाई से शादी कराई जाएगी। इसके बाद परिवार ने छोटे बेटे को दूल्हा बनाया और मंगलवार को उसी की बारात गोपालगंज के लिए रवाना की गई।