ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

गन्ने के खेत के पास मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के शिकारपुर इलाके में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. गन्ने के खेत के पास मिले शव को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस जांच में जुटी है और युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पूरी जानकारी खबर...

गन्ने के खेत के पास मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गौरीपुर मंझरिया और अमवा टोला गांव के बीच सरेह में रविवार रात एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.


ग्रामीणों के अनुसार, युवती का शव गन्ने के खेत के पास सुनसान जगह पर पड़ा हुआ था. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना कई दिन पुरानी हो सकती है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.


मृत युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है.


घटना की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके.


स्थानीय लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.


पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है. टीम मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है. इसके अलावा आसपास के इलाकों में युवती की पहचान को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.


पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि युवती कौन थी, वह कहां की रहने वाली थी और वह इस सुनसान इलाके तक कैसे पहुंची. आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की कड़ी जोड़ी जा सके.