ब्रेकिंग
गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने DEO पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा, विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला खत्म किया...✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने DEO पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा, विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला खत्म किया...

पश्चिम चंपारण में 2 नाव की टक्कर: गंडक नदी में नाव पलटने से 15 लोग डूबे, 2 बच्चियां लापता

स्थानीय लोगों ने 13 महिलाओं और 2 युवकों को बचा लिया, लेकिन दो बच्चियां अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बिहार
ग्रामीणों ने बचाई 13 लोगों की जान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

West Champaran: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां गंडक नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूब गये और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गये। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को डूबने से बचा लिया लेकिन दो लड़ियों को बचा नहीं पाए। वो दोनों लापता हो गयी हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।  


घटना गंडक नदी के कोईरपट्टी घाट के पास की है जब बड़ी नाव एक छोटी नाव से टकरा गई। इस दौरान छोटी नाव गंडक नदी में पलट गयी और उस पर सवार दो युवक सहित 15 महिलाएं नदी में डूब गई। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों युवक को बाहर निकाला गया वही 13 महिलाओं की भी जान बचाई गयी। जबकि दो युवती पानी में गिरने के बाद लापता हो गयी है, जिसकी खोजबीन जारी है। जो दो लड़कियां गायब हो गयी है उनकी पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव निवासी धर्म यादव की 17 वर्षीया पुत्री पुनीता कुमार और रमेश यादव की 10 साल की बेटी सुगी कुमारी के रूप में हुई है। 


नाव पर सवार 13 दो युवक समेत 13 महिलाएं बाहर निकल आईं हैं। जबकि  बैरिया थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव वार्ड नंबर 11 निवासी  धर्म यादव की पुत्री  पुनीता कुमारी(17) व रमेश यादव की पुत्री सुगी कुमारी(10) लापता है। नाव दुर्घटना की सूचना पर बैरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से कई लोगों की जान बच गयी लेकिन दो बच्ची अभी भी लापता है। जिसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लापता दोनों बच्चियों के परिजन काफी सदमें में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है.