ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

बिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

PM Kisan Samman Nidhi: पश्चिम चंपारण में किसानों के लिए Farmer Registration को लेकर बड़ी समस्या सामने आई है। जिले में तय लक्ष्य के मुकाबले अभी बड़ी संख्या में किसान इस प्रक्रिया से बाहर हैं। जमीन की जमाबंदी और दस्तावेजों से जुड़ी दिक्कतों के कारण...

बिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की दूसरी योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों के लिए Farmer ID को लेकर बड़ी समस्या सामने आई है. पश्चिम चंपारण जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 1.96 लाख किसानों का ही Farmer Registration हो सका है, जबकि 1.07 लाख किसान अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं.


जिले में कुल 3.03 लाख किसानों का Farmer Registration कराने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर किसानों का निबंधन कराया जा रहा है, लेकिन जमीन के दस्तावेज और जमाबंदी से जुड़ी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना पंजीकरण नहीं करा सके हैं.


अपने नाम जमाबंदी नहीं होना बड़ी वजह

किसानों के Farmer Registration में सबसे बड़ी समस्या उनके नाम पर जमीन की जमाबंदी नहीं होना बताई जा रही है. जिले के कई किसान आज भी अपने पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन पर खेती कर रहे हैं. परिवार के स्तर पर आपसी बंटवारे के आधार पर जमीन का इस्तेमाल तो हो रहा है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में जमीन उनके नाम दर्ज नहीं है.


ऐसे किसानों के लिए Farmer ID बनवाने की प्रक्रिया में परेशानी आ रही है. इसका असर उन किसानों पर भी पड़ रहा है, जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं.


किसानों का कहना है कि जमीन को अपने नाम कराने और जमाबंदी से जुड़े मामलों के निपटारे में अंचल कार्यालयों में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं होने के कारण Farmer Registration की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है.


सरकार की ओर से पारिवारिक बंटवारे की प्रक्रिया को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन जिले में इसके क्रियान्वयन को लेकर अभी भी कई स्तर पर समस्याएं बनी हुई हैं. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ किसानों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है.


जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने बताया कि Farmer Registration सभी किसानों के लिए बेहद जरूरी है. आने वाले समय में कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलने की संभावना है, जिनके पास Farmer ID होगी.


उन्होंने कहा कि किसानों के निबंधन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है. जिले के प्रत्येक किसान को Farmer Registration कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है.