ब्रेकिंग
Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में हवन, होली और दिवाली भी मनाई गई

जश्न मना रहे लोगों का कहना है कि यह संविधान की सुरक्षा की जीत है। वक्फ बोर्ड चाहकर भी अब किसी जमीन पर अपना दावा नहीं कर पाएगा। यह सामाजिक न्याय की जीत है। गरीब मुसलमानों, महिलाओं, अनाथ बच्चों भी वक्फ की संपत्ति से लाभ मिलेगा। यह सुशासन की जीत है।

BIHAR
वक्फ संशोधन बिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Waqf Amendment Bill: बुधवार 2 अप्रैल को बीती रात लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। इस विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा चली। इस दौरान पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी बातें रखी। लंबी चर्चा के बाद देर रात इस विधेयक को 232 के मुकाबले 288 मतों से पारित कर दिया गया।


 इस विधेयक के समर्थन में 288 मत पड़े है जबकि इस बिल के विरोध में 232 मत पड़े। अब इस विधेयक को आज ऊपरी सदन राज्यसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा में देर रात 12 घंटे तक चली मैराथन चर्चा के बाद बहुमत से यह बिल पास हो गया है। जदयू, लोजपा और टीडीपी ने इस विधेयक का समर्थन किया है। जिसे लेकर गुरुवार को मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में भव्य हवन का आयोजन हुआ। इसकी खुशी में होली और दिवाली भी मनाई गयी।


 लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर और गुलाल भी लगाया। ऐसा कर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने इस बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। यह संविधान की सुरक्षा की जीत है। अब वक्फ बोर्ड चाहकर भी किसी जमीन पर अपना दावा नहीं कर पाएगा। यह सामाजिक न्याय की जीत है। 


गरीब मुसलमानों, महिलाओं, अनाथ बच्चों भी वक्फ की संपत्ति से लाभ मिलेगा। यह सुशासन की जीत है। अब यह बिल राज्यसभा में जाएगा और जब यह कानून बन जाएगा तो सभी बुराइयां जो वक्फ प्रणाली में थीं वह खत्म हो जाएंगी। यह बिल गरीब मुसलमानों के अधिकारों को सुनिश्चित करेगा और संवैधानिक व्यवस्था को कायम रखेगा।

टैग्स