ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

वाह रे बिहार पुलिस! NO ENTRY में अवैध वसूली का खेल जारी, अफसर तक हैं बेखबर

PATNA : बिहार में अवैध खनन और उगाही का मामला कहीं न कहीं से निकल कर सामने आता ही रहता है। राज्य के अंदर अक्सर यह देखने को मिलता है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से बालू कारोबारी अपने

वाह रे बिहार पुलिस! NO ENTRY  में अवैध वसूली का खेल जारी, अफसर तक हैं बेखबर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अवैध खनन और उगाही का मामला कहीं न कहीं से निकल कर सामने आता ही रहता है। राज्य के अंदर अक्सर यह देखने को मिलता है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से बालू कारोबारी अपने इस अवैध धंधों को अंजाम देते हैं। इस बीच अब एक ताजा राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, बिहार की पुलिस एक तरफ अवैध खनन को लेकर लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई ऐसे पुलिसकर्मी अभी भी नजर आ रहे हैं जो अपनी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इनलोगों के तरफ से लगातार अपनी अवैध वसूली के काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


इस वायरल वीडियो में यह देखने की मिल रहा है कि, राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना के आईआईटी के पास बने पुलिस बैरियर में दिल के उजाले में बालू लदे ट्रकों के लिए नो एंट्री होने के बाबजूद पुलिसकर्मी ट्रक वालो से अवैध वसूली कर रहे हैं। ये पुलिसकर्मी ट्रक ड्राइवर से पैसा लेकर  शहर के रास्ते बिना  बड़े ही आसनी से इधर से उधर जा रहे हैं। इस रास्ते से हजारों ट्रक बालू लेकर बिहार और उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों में जातें है।


इधर, इस पूरे मामले को लेकर  बिहटा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु ड एसपी डॉ अनु कुमारी ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।वहीं सड़क पर रिश्वत लेता सिपाही इस मामले के सामने आने के बाद सकते में आ गया है।