ब्रेकिंग
Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का टाइम आ गया, जानिए.. कब से कर पाएंगे आवेदन

PATNA : अगर अब तक आप मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं तो आपके लिए एक बार फिर यह मौका आ गया है। बिहार में अब मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान एक बार फिर स

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का टाइम आ गया, जानिए.. कब से कर पाएंगे आवेदन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अगर अब तक आप मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं तो आपके लिए एक बार फिर यह मौका आ गया है। बिहार में अब मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान एक बार फिर से शुरू होने वाला है। ऐसे वोटर जो अब तक इस सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं वह इसके लिए पहल कर सकते हैं। बिहार में चुनाव आयोग पहली नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू करेगा। इसके तहत पहली जनवरी 2022 में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार पहली नवंबर को राज्य की विधानसभा की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसी दिन से 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी मतदाताओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। 


मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 1 से 30 नवंबर तक बीएलओ के माध्यम से आवेदन पत्र देकर विधानसभा की मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं। साथ ही मतदाताओं को अपने नाम, पता और आयु में संशोधन कराने का अवसर मिलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को 7 और 21 नवंबर को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।


7 और 21 नवंबर को रविवार है और इस दिन आप सीधे अपने मतदाता केंद्र पर जाकर भी विशेष अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता पुनरीक्षण का काम समय-समय पर किया जाता है। एक बार साल के आखिरी में इसकी शुरुआत की जा रही है इस बार आप भी अब यह मौका न चुके और अगर वोटर लिस्ट में अब तक आपका नाम नहीं है तो अवश्य जुड़वा लें।

टैग्स