ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

वाल्मीकिनगर गंडक बराज में मृत मिला नेपाली गैंडा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

BAGHA: वाल्मीकि टाईगर रिजर्व वन प्रमंडल के वाल्मीकिनगर रेंज से सटे गंडक नारायणी से एक नेपाली गैंडा का शव वन कर्मियों ने बरामद किया। बताया जाता है कि पड़ोसी देश नेपाल के चितवन

वाल्मीकिनगर गंडक बराज में मृत मिला नेपाली गैंडा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGHA: वाल्मीकि टाईगर रिजर्व वन प्रमंडल के वाल्मीकिनगर रेंज से सटे गंडक नारायणी से एक नेपाली गैंडा का शव वन कर्मियों ने बरामद किया। बताया जाता है कि पड़ोसी देश नेपाल के चितवन निकुंज से बहकर यह नेपाली गैंडा आया था। नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से भटक कर वह नारायणी चला गया था जिसे उसकी मौत हो गयी।


मृत गैंडा के मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नेपाली गैंडा को पानी से बाहर निकाला गया। सहायक वनसंरक्षक अमिता राज ने बताया कि नेपाल के चितवन निकुंज से गैंडा गंडक नदी के रास्ते पानी में बहकर आए मृत गैंडे की मौत प्रथमदृष्टया पानी में अधिक समय तक रहने के कारण हो गयी।


हालांकि गैंडे की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हीं पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि एक गैंडा नदी में बहकर तिरहुत कैनाल के एक नंबर फाटक में फंसा हुआ था। इस बात की सूचना जब मिली तो इसे गंभीरता से लेते हुए वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद मृत शावक गैंडा को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला गया।


 VTR के वेटनरी डॉक्टर मनोज कुमार टोनी ने बताया कि गैंडा हो सकता है की किसी ऊंची स्थान से फिसलकर नदी में गिर गया हो। उन्होंने यह संभावना जतायी कि ऊंची जगहों से फिसकर गिरने के कारण उसे चोट लगी है और घायल अवस्था में काफी देर तक पानी में रहने के कारण शायद उसकी मौत हो गयी है। फिलहाल घटना का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। 


वाल्मीकिनगर गंडक बराज में मृत मिला नेपाली गैंडा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

वाल्मीकिनगर गंडक बराज में मृत मिला नेपाली गैंडा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

वाल्मीकिनगर गंडक बराज में मृत मिला नेपाली गैंडा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता