ब्रेकिंग
पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाए

पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई के बिहार बंद को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने समर्थन दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने सरकार से छात्रों से संवाद करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बिहार न्यूज
'बिहार बंद' का वीआईपी ने किया समर्थन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में छात्र-छात्राओं पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) एवं राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवाईए) द्वारा आहूत 25 जुलाई के बिहार बंद को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपना समर्थन दिया है।


वीआईपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं माना जा सकता। सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए थी, न कि उन पर लाठियां बरसानी चाहिए थीं।


देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी छात्रों के सम्मान, उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है। इसी भावना के तहत पार्टी ने बिहार बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह बंद केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध का प्रतीक है।


उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल संवाद शुरू करने की मांग की। देव ज्योति ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए और सरकार को दमन की बजाय संवाद एवं संवेदनशीलता का रास्ता अपनाना चाहिए।




टैग्स