ब्रेकिंग
Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने NH 727 किया जाम, सड़क पर शव रखकर जोरदार हंगामा

Bihar News: बेतिया के लौरिया में सड़क हादसे में घायल 36 वर्षीय प्रकाश साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को NH-727 पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब सवा दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेतिया के लौरिया के मठिया चौक के समीप सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय प्रकाश साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एनएच-727 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सवा दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।



मठिया पंचायत के मगुराहा वार्ड संख्या 12 निवासी स्वर्गीय ललन साह के पुत्र प्रकाश साह सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से मठिया चौक आए थे। काम पूरा करने के बाद वह पैदल सड़क पार कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेतिया की ओर से लौरिया जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल लौरिया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



प्रकाश साह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पुत्री श्वेता करीब 10 वर्ष और पुत्र रौशन कुमार करीब आठ वर्ष का है। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एनएच-727 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रसन्ना एमभी, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ आशु रंजन और थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मठिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंचे।



पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सड़क से शव हटाकर जाम समाप्त कर दिया। जाम के कारण एनएच-727 पर करीब सवा दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता