ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी

वीआईपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, समस्तीपुर में रविवार को कार्यालय का होगा शुभारंभ- देव ज्योति

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एक ओर जहां अपने जनाधार को बढ़ाने में जुटी है, वही संगठन को भी मजबूत करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत विभिन्न जिला मुख्यालयों

वीआईपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, समस्तीपुर में रविवार को कार्यालय का होगा शुभारंभ- देव ज्योति
Tejpratap
Tejpratap
1 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एक ओर जहां अपने जनाधार को बढ़ाने में जुटी है, वही संगठन को भी मजबूत करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत विभिन्न जिला मुख्यालयों में पार्टी द्वारा कार्यालय खोला जा रहा है।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को बताया कि रविवार को समस्तीपुर के मुसरीघरारी में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय का शुभारंभ माननीय पूर्व मंत्री  और पार्टी के संस्थापक 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। 


इस शुभारंभ कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी व निषाद विकास संघ के कार्यकर्ता एंव समर्थकों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यालय से उजियारपुर, वैशाली और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ और लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उसके समाधान का प्रयास होगा। इससे पूर्व बेतिया में भी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।

टैग्स