ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

Bihar News : प्रिंसिपल की गलत हरकत पर भड़के ग्रामीण, अब पिटाई कर कमरे में कर दिया बंद

Bihar News : औरंगाबाद में ग्रामीणों ने एक प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद कर दिया। प्रिंसिपल पर स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Bihar News:
Bihar News:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार में औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने एक प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद कर दिया। प्रिंसिपल पर स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 


दरअसल, औरंगाबाद शहर से सटे देव प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजौली से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां स्कूल के प्रिंसिपल ने पांचवीं क्लास के छात्र के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह प्रिंसिपल को स्कूल गेट पर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की बुरी तरह पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। 


बताया जा रहा है कि पास के गांव की एक छात्रा स्कूल में पढ़ने जाती थी। वहां प्रिंसिपल छात्रा को अकेले में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। ग्रामीणों के मुताबिक प्रिंसिपल करीब एक सप्ताह से छात्रा के साथ ऐसा कर रहा था। इसके बाद प्रिंसिपल की गलत हरकतों से तंग आकर छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों से उसकी शिकायत की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 


वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंसिपल ने छात्रा के निजी अंगों को छूना शुरू कर दिया और उसे गलत नीयत से देखते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद किसी तरह छात्रा वहां से भागी और घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा के गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और इसकी शिकायत बिजौली के ग्रामीणों से की। 


इसके बाद बुधवार की सुबह जब प्रिंसिपल स्कूल आए  तो ग्रामीणों ने घटना के बारे में पूछताछ की. छात्रा ने प्रिंसिपल के सामने ही घटना की सारी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर प्रिंसिपल को एक कमरे में बंद कर दिया। 


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में पुलिस बल भेजा गया है। इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में प्राचार्य रेयाज अहमद का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रिंसिपल पहले भी अन्य स्कूलों में ऐसी हरकतें कर चुका है। इस प्रिंसिपल का जहां भी तबादला होता है, वह वहां ऐसी हरकतें करता है।