ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

विक्रमशिला सेतु पर भीषण सड़क हादसे में दंपति की मौत, एक घायल

BHAGALPUR: अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना परबत्ता

विक्रमशिला सेतु पर भीषण सड़क हादसे में दंपति की मौत, एक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। 


विक्रमशीला सेतु के पाया संख्या 36 के पास एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार खरीक बाजार निवासी दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चंदू धामा और उनकी पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


परिजनों ने बताया कि एक ही बाइक से तीनों भागलपुर के तिलकामांझी के पास स्थित गिरजाघर में प्रार्थना करने जा रहे थे। बाइक पप्पू धामा चला रहा था जबकि चंदू धामा और रीता देवी बाइक पर सवार थे। भागलपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने बाइक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। चंदू और उसकी पत्नी रीता देवी इस दौरान पुल पर गिर गए और ट्रक के पहिये के नीचे आ गये। जबकि पप्पू इस दौरान घायल हो गया। उसकी जान बाल-बाल बच गयी। 


जबकि दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चंदू धामा और उसकी पत्नी रीता धाम की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद सात बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। इधर आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग सरकार से की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता