ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के अवैध प्रवेश मामले में 9 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। पुल की सुरक्षा के लिए धर्मकांटा और सीसीटीवी लगाने की मांग तेज हो गई है।

Vikramshila Setu
लापरवाही पर गिरी गाज
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के अवैध रूप से प्रवेश के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस घटना के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।


बेली ब्रिज के सहारे चल रहा विक्रमशिला सेतु फिलहाल भागलपुर की जीवनरेखा बना हुआ है। इस पुल से वाहनों की आवाजाही जारी है, हालांकि गति सीमित रखी गई है। इसी बीच भारी वाहन के पुल से गुजरने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई की गई।


प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरतने पर नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुल की सुरक्षा व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करना जरूरी है।


शहर के बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, संगठनों और आम नागरिकों ने मांग की है कि पुल के दोनों छोर पर तुरंत धर्मकांटा (वजन मापने की व्यवस्था) लगाई जाए, ताकि किसी भी भारी या ओवरलोड वाहन को प्रवेश से रोका जा सके।


साथ ही अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ने की भी मांग की गई है, ताकि पुल पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में विक्रमशिला सेतु पर मानक के अनुरूप यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऊंचे बैरियर को नीचे कर दिया गया है, ताकि बड़े और ओवरलोड वाहन प्रवेश न कर सकें।


भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि धर्मकांटा लगाने के लिए भूमि की कमी और जाम की समस्या एक चुनौती है। इस पूरे मामले का अध्ययन कराया जाएगा कि कहां और कैसे यह व्यवस्था लागू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर विकल्प होगा, उसे लागू किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता