ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी की गई, सुरक्षा घटाए जाने पर बोले..सरकार अपने हिसाब से लेती है फैसला

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार अपने नियमों के अनुसार निर्णय लेती है।

बिहार न्यूज
विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। अब उनकी सुरक्षा “Z+” श्रेणी से घटाकर “Z” श्रेणी कर दी गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार अपनी आवश्यकता और नियमों के अनुसार निर्णय लेती है। 


मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “सरकार अपने हिसाब से और अपनी जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तय करती है।” इसी आदेश के तहत जेडीयू नेता निशांत कुमार को “Z” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को “Y+” श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। 


दरअसल, बिहार गृह विभाग (विशेष शाखा) की ओर से राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। इसी के तहत कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। पूर्व सीएम के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार जल्द ही बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इससे पहले उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। Z सुरक्षा मिलने के बाद निशांत की सुरक्षा में 4 से 5 NSG कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे। इसमें दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF के कमांडो और स्थानीय पुलिस कर्मी भी शामिल रहेंगे।