ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

विद्युत मंत्रालय ने जारी किया आदेश- घर में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने वाले ग्राहकों की कटेगी बिजली

PATNA : बिहार में विद्युत मंत्रालय ने आदेश जारी किया. अब स्मार्ट बिजली मीटर हर घर में लगेंगे. वहीँ अगर कोई उपभोक्ता जो मीटर लगाने का विरोध करेंगे उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा.

विद्युत मंत्रालय ने जारी किया आदेश- घर में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने वाले ग्राहकों की कटेगी बिजली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में विद्युत मंत्रालय ने आदेश जारी किया. अब स्मार्ट बिजली मीटर हर घर में लगेंगे. वहीँ अगर कोई उपभोक्ता जो मीटर लगाने का विरोध करेंगे उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. बता दें इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बोर्ड में नियम है कि उपभोक्ता द्वारा यदि बिजली के काम में बाधा पहुंचायी जाती है तो उनका बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है.


बिजली कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पूरी तरह आजाद है. बता दें बिजली कंपनी को नए मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से सहमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी. कंपनी अपने अनुसार हर घर में स्मार्ट मीटर लगा सकती है. जहां भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने इस मामले में आदेश जारी किया है. 


इसमें तीन स्पष्ट आदेश हैं जिसके तहत स्मार्ट मीटर हर घर में लगाना अनिवार्य किया गया है. उसके लिए बिजली कंपनी को किसी की सहमति की जरूरत नहीं होगी. स्मार्ट मीटर प्रीपेड है, इसलिए पैसा समाप्त होने पर अपने आप बिजली कट जाएगी. कस्टमर को इसके लिए बिजली कंपनी को नोटिस देने की भी आवश्यकता नहीं है. उपभोक्ताओं को इसके लिए स्वयं जागरूक होना होगा कि मीटर का पैसा समाप्त नहीं हो. वहीँ बिजली कंपनी को पुराने मीटर बदलने के लिए भी कस्टमर से सहमति लेने की आवश्यकता नहीं है.


आपको बता दें स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कस्टमर के बीच सवाल उठ रहे थे कि स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी है या नहीं. वहीँ इस बिंदु पर कस्टमर द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगा जा रहा था. इस आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हर घर में अब स्मार्ट मीटर ही लगेंगे. स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे बिजली चोरी को रोकना और राजस्व घाटे से निजात पाना उद्देश्य है. 

टैग्स