ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

विधानसभा कैंपस में आवारा कुत्तों का आतंक, विधायक जी को भी बचकर निकलना पड़ता है

PATNA: विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन पहुंचने वाले विधायक जी इन दिनों परेशान हैं. दरअसल विधायक जी की परेशानी विधानसभा कैंपस में मौजूद आवारा कुत्तों को लेकर है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन पहुंचने वाले विधायक जी इन दिनों परेशान हैं. दरअसल विधायक जी की परेशानी विधानसभा कैंपस में मौजूद आवारा कुत्तों को लेकर है. आवारा कुत्तों का विधानसभा कैंपस में ऐसा आतंक है कि मजबूत सुरक्षा घेरे को तोड़कर यह कैंपस में दिनभर जमा रहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मानसून सत्र के द्वारा विधानसभा कैंपस में आवारा कुत्ते को देखकर अधिकारियों को हड़का चुके हैं लेकिन शीतकालीन सत्र में भी हालत जस के तस है


गौरतलब है कि विधानसभा परिसर के अंदर आम आदमी के लिए घुसना भले ही मुश्किल है लेकिन गली के कुत्ते के लिए यह बहुत ही आसान है. ऐसा ही कुछ नजारा गुरुवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन देखने को मिला, जब कुत्तों को एक झुंड विधानसभा परिसर में देखने को मिला. कुत्ते को देख नगर निगम का कर्मचारी उसे भगाते नजर आए पर कुत्तों ने भी उन्हें जमकर छकाया. 


बता दें कि शीतकालीन सत्र से पहले ही डीएम-एसपी ने सख्त हिदायत दिया था कि सदन चलने के दौरान परिसर में कोई कुत्ता पोटिको के तरफ दिखाई नहीं दे. इसके लिए नगर निगम को विशेष तौर पर हिदायत दी गई थी. पर इसके बावजूद शीतकालीन सत्र में लाख कोशिश के बाद भी सदन के बाहर कुत्ते को घूमने से कर्मचारी नहीं रोक पाए.



बता दें कि पिछले सत्र में भी विधान परिसद के पोटिको में कुत्ते घुस गए थे, जिसे देखकर सीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी. इस बार भी तमाम तैयारियाों के बीच सदन के बाहर कुत्तों का झुंड आराम से घूमता नजर आया.  

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता