ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सारण के मशरक में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। 37 वर्षीय रवि प्रकाश की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह तीन बच्चों की अकेले परवरिश कर रहे थे।

Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

सारण: बिहार के सारण जिले से शुक्रवार की सुबह सामने आई एक हत्या की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में सड़क किनारे खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रवि प्रकाश के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मारकर हत्या की और शव को सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास छोड़ दिया।

सुबह-सुबह शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात को किसने अंजाम दिया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गोबर फेंकने निकली थीं महिलाएं, अचानक दिखा शव

शुक्रवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं रोज की तरह गोबर फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे निर्माण कार्य के लिए रखे ईंटों के ढेर के पास पड़े एक व्यक्ति पर गई। पहले महिलाओं को लगा कि शायद कोई व्यक्ति वहां पड़ा हुआ है। लेकिन पास जाकर देखा तो वह खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गांव के ही रवि प्रकाश के रूप में हुई। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि रवि प्रकाश की हत्या गोली मारकर की गई है।

कनपटी में मारी गोली, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो और मशरक थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रवि प्रकाश को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और वह कब घर से निकले थे।

एफएसएल टीम जुटाएगी वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

पत्नी की मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी थी रवि पर

रवि प्रकाश की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी का करीब चार वर्ष पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद दो बेटों और एक बेटी के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी रवि प्रकाश अकेले उठा रहे थे।रवि शिव चर्चा से भी जुड़े हुए थे और धरमासती बाजार में आरती दिखाने का काम करते थे। गांव में उनकी धार्मिक गतिविधियों से भी पहचान थी। ऐसे में उनकी इस तरह हत्या किए जाने की खबर से ग्रामीणों के बीच भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता दोनों का साया

रवि प्रकाश की हत्या के बाद उनके तीनों बच्चों की जिंदगी अचानक बदल गई है। पहले मां का साथ छूटा और अब पिता की भी हत्या हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी है। क्या हत्या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है, आपसी विवाद से जुड़ी है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस को उम्मीद है कि एफएसएल जांच और पूछताछ के जरिए जल्द ही इस हत्याकांड की कड़ियां जुड़ेंगी और वारदात में शामिल आरोपितों तक पहुंचा जा सकेगा।