ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित

दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी छापेमारी में करीब 70 लाख रुपये कैश, गहने और महंगी घड़ियां मिलने के बाद विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना :  बिहार में सरकारी अफसरों की कथित आय से अधिक संपत्ति के मामलों में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई चल रही है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, गहने और महंगी घड़ियां मिलने के बाद अब विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गई है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने गुरुवार को कुमारी स्वीटी के निलंबन से संबंधित अधिसूचना जारी की। खास बात यह है कि निगरानी की छापेमारी के करीब एक महीने बाद विभाग ने यह कदम उठाया है।

अफसर दंपती पर 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का आरोप

मामला सिर्फ दानापुर की अवर निबंधक तक सीमित नहीं है। निगरानी जांच में कुमारी स्वीटी और उनके पति रविन्द्र कुमार दिवाकर पर करीब 1 करोड़ 6 लाख 85 हजार 900 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। रविन्द्र कुमार दिवाकर पटना में अपर समाहर्ता (आपूर्ति) के पद पर तैनात हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। आरोप है कि दंपती ने अपनी ज्ञात आय के मुकाबले काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसी अब इस संपत्ति के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

छापेमारी में करीब 70 लाख रुपये कैश

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा छापेमारी के दौरान बरामद नकदी को लेकर हुई। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अफसर दंपती से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। नकदी के अलावा महंगी घड़ियां और गहने भी मिलने की बात सामने आई। जांच के दौरान दानापुर में दंपती के नाम से दो फ्लैट होने की जानकारी भी सामने आई। अब निगरानी इन संपत्तियों और अन्य निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।यानी जांच का दायरा केवल बरामद नकदी तक सीमित नहीं है, बल्कि संपत्ति के पूरे नेटवर्क और उसके स्रोत तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

25 सितंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस मामले में 25 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। निगरानी थाना कांड संख्या 113/26 के तहत मामला दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ाई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विभागीय स्तर पर भी कुमारी स्वीटी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी क्रम में विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।

दो बार मांगा गया जवाब, नहीं मिला स्पष्टीकरण

विभागीय अधिसूचना के मुताबिक कुमारी स्वीटी से 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि, अधिसूचना में कहा गया है कि उन्होंने अब तक इसका जवाब नहीं दिया। विभाग ने उनके कथित आचरण को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 के प्रतिकूल माना। इसके बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन के दौरान विकास भवन रहेगा मुख्यालय

निलंबन के दौरान कुमारी स्वीटी का मुख्यालय विकास भवन, पटना स्थित विभागीय मुख्यालय तय किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निलंबन की अवधि में वह बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।

पप्पू कुमार को दानापुर का अतिरिक्त जिम्मा

कुमारी स्वीटी के निलंबन के बाद दानापुर अवर निबंधक कार्यालय के कामकाज को सुचारु रखने के लिए विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था भी कर दी है। फतुहा के अवर निबंधक पप्पू कुमार को अगले आदेश तक दानापुर अवर निबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अब निगाह इस बात पर है कि निगरानी जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है और कथित आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में जांच एजेंसी को आगे क्या-क्या जानकारी मिलती है। फिलहाल निलंबन की कार्रवाई के साथ ही यह मामला एक बार फिर बिहार के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।