ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रात में दूल्हे से रचाई शादी, सुबह विदाई से ठीक पहले आशिक के साथ भाग गई ये दुल्हन

GOPALGANJ : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. मामला गोपालगंज जिले का है. जहां रात में एक दुल्हन ने अपने दूल्हे से शादी रचाई, लेकिन सुबह विदाई होने से पहले ही वह अपने

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. मामला गोपालगंज जिले का है. जहां रात में एक दुल्हन ने अपने दूल्हे से शादी रचाई, लेकिन सुबह विदाई होने से पहले ही वह अपने आशिक के साथ भाग निकली. ये कहानी थोड़ी फिल्मी है, लेकिन ये सच है कि अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लेनेवाली एक दुल्हन शादी रचाकर फरार हो गई.


घटना गोपालगंज जिले के मांझा थाना इलाके की है. जहां शेख परसा गांव में एक दुल्हन ने चंद पलों में ही दूल्हे के अरमानों तोड़ दिया. दुल्हन ने शादी तो अपने दूल्हे से रचाई लेकिन विदाई से पहले वह अपने आशिक के साथ भाग गई. दुल्हन के पिता और मां को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इधर, गांव में यह बात फैलते ही अफरा-तफरी मच गई. 


इस घटना की जानकारी दूल्हे पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी. इसके साथ ही फौरन गांव के प्रबुद्ध लोगों की पंचायत बुलाई गई. पंचायत के डिसीजन पर पड़ोस की गरीब बेटी की शादी इंजीनियर दूल्हे के साथ करायी गई. बताया जा रहा है कि बरात यूपी के कुशीनगर जिले से आई थी. तरेया सुजान थाने के भगवानपुर गांव के रहने वाले डॉ घनश्याम कुमार के इंजीनियर  बेटे सुधीर कुमार की शादी मांझा थाने के शेखपरसा गांव में अमरनाथ प्रसाद की बेटी कुमारी मनोरमा के साथ हुई.


शादी की रस्म पूरी होने के बाद की सुबह में विदाई की तैयारी चल रही थी. इधर, दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो चुकी थी. इससे अंजान वर पक्ष दूल्हे के साथ गाड़ी लेकर दुल्हन की विदाई के लिए दरवाजे पर पहुंचे, जहां सन्नाटा पसरा हुआ था. वीडियोग्राफर को लेकर दूल्हा दुल्हन की विदाई के लिए घर में घुसे, तो पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी.