ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, पूर्व मुखिया का भाई था मृतक

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां एक व्यक्ति की अपराधियों ने

दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, पूर्व मुखिया का भाई था मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी श्रीनारायण सिंह का भाई नवल किशोर सिंह के रूप में की गयी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, पूर्व मुखिया का भाई था मृतक


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में मृतक के भाई श्रीनारायण सिंह की हत्या कर दी गयी थी। वे विधायक प्रत्याशी थे। उनकी हत्या चुनाव प्रचार के दौरान की गयी थी। श्रीनारायण मुखिया भी रह चुके थे उन पर 20 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। आज उनके भाई नवल किशोर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर के पास अज्ञात अपराधियों ने सबसे पहले उनके कुत्ते को गोली मारी फिर नवल किशोर सिंह की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता