ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

वर्षों से जमे सिपाही से लेकर पुलिस अफसर तक का होगा तबादला, 10 दिनों का दिया गया समय

PATNA: बिहार में जिला पुलिस में 6 साल से पोस्टेड सिपाही से लेकर इंस्‍पेक्‍टर तक का तबादला होगा. यह प्रक्रिया 10 दिनों में जारी करने का फरमान जारी किया है. जहां रूटीन व्यवस्

वर्षों से जमे सिपाही से लेकर पुलिस अफसर तक का होगा तबादला, 10 दिनों का दिया गया समय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार में जिला पुलिस में 6 साल से पोस्टेड सिपाही से लेकर इंस्‍पेक्‍टर तक का तबादला होगा. यह प्रक्रिया 10 दिनों में जारी करने का फरमान जारी किया है. जहां रूटीन व्यवस्था के तहत यह तबादले होंगे. DGP ने आदेश दिया है कि जिला अवधि पूर्ण कर चुके पुलिसकर्मियों के तबादले किया जाए.


जानकारी के अनुसार पुलिस मैनुअल के तहत सिपाही से इंस्पेक्टर तक किसी जिला बल में कार्यकाल 6 वर्ष के लिए निर्धारित है. ऐसे में डीजीपी ने सभी रेंज आईजी और डीआईजी को इस अवधि को पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत 31 दिसम्बर 2021 को कटऑफ डेट मानते हुए जन पुलिसकर्मियों की जिला अवधि पूर्ण हो चुकी है उनके तबादले के आदेश 10 दिनों में जारी करने को कहा गया है. वहीं पंचायत चुनाव पूर्ण होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को पोस्टिंग वाले जिले में कार्य करना होगा. डीजीपी ने अपने आदेश में कहा कि 1 जनवरी 2022 को 6 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके एक भी पुलिसकर्मी जिला बल में नहीं होने चाहिए. रेंज के अधिक एक से दूसरे जिले में तबादले का आदेश वहां के आईजी और डीआईजी के हस्ताक्षर से जारी होगा.


DIG ने रेंज अवधि पूरी कर चुके सिपाही से इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों की सूची हेड ऑफिस भेजने का भी आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार रेंज में 10 साल और 8 साल की सेवा पूरी कर चुके इन पुलिसकर्मियों की अलग-अलग सूची तैयार की जाएगी. जहां एक सूची में 10 साल  से अधिक रेंज में रह चुके पुलिसकर्मियों की सूची होगी, जबकि दूसरे में 8 से 10 साल के बीच की अवधि पूर्ण कर चुके की सूची रहेगी. 15 दिसम्बर तक दोनों सूची भेजने के आदेश रेंज IG-DIG को दी गई है.

टैग्स