ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

Vande Bharat Express: बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express: बिहार के मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट से पटना तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा.

Vande Bharat Express
वंदे भारत ट्रेन
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Vande Bharat Express: बिहार के मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट से पटना तक के लिए 20 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पहलेजा धाम होते हुए पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से उत्तर बिहार और राजधानी पटना के बीच आवागमन तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।


इसके अलावा वैशाली-देवरिया के बीच 29 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन पर भी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रेलमार्ग पारू और सरैया प्रखंडों को हाजीपुर और पटना से जोड़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।


इसी दिन एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत मढ़ौरा (सारण) स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री से गिनी गणराज्य (पश्चिम अफ्रीका) को भारत का पहला भारी-भरकम रेल इंजन (लोकोमोटिव) निर्यात किया जाएगा। यह निर्यात मेक इन इंडिया पहल का अहम हिस्सा है और भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इन तीनों परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पटना में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे, जहाँ वे हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। ये तीनों योजनाएं लगभग 400-400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई हैं।