ब्रेकिंग
बिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजा

वज्रपात की चपेट में आने से दो की मौत, कई लोग जख्मी, 2 मवेशी भी झुलसे

BEGUSARAI : बिहार में भारी वर्षा से तबाही मची हुई है. वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई हैं. एक महिला समेत कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. ठनका गिरने के कारण झुल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में भारी वर्षा से तबाही मची हुई है. वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई हैं. एक महिला समेत कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. ठनका गिरने के कारण झुलसने से दो मवेशियों ने भी दम तोड़ दिया. जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

घटना बेगूसराय जिले की है. जहां बखरी थाना इलाके के बागबन अभुआर गांव और सहायक थाना इलाके जगदीशपुर की है. जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. कई लोग ठनका की चपेट में आने से जख्मी हो गए हैं. मृतकों की पहचान जगदीशपुर वार्ड नंबर 1 के रहने वाले मुगल राय का के बेटे गंगासागर राय के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी के साथ चारा लाने के लिए खेत में गया हुआ था. तभी अचानक वज्रपात होने के कारण उसकी मौत हो गई. पत्नी जख्मी बताई जा रही है. 

पूर्णिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत, एक महिला जख्मी
दूसरी घटना पूर्णिया जिले की है. जहां ठनका गिरने से 2 मवेशियों की जान चली गई. एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. घटना जिले के रुपौली प्रखंड के रामपुर परिहट पंचायत की है. जहां गोखली टोला में बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई. 



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता