ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DARBHANGA: वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान दुखन पासवान की 35 वर्षीया पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान दुखन पासवान की 35 वर्षीया पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। 


घटना दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत आधारपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को महिला अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी तभी तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


आनन-फानन में परिजन उसे लेकर घनश्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गयी है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता