ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

आसमान से फिर बरसी आपदा, शिवहर में दो लोगों की मौत

SHEOHAR : बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. गुरुवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से शिवहर में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SHEOHAR : बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. गुरुवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से शिवहर में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के दौरान ये सभी लोग खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे. 

पहला मामला  जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर छाता पंचायत के माधोपुर वार्ड नंबर 14 की है. जहां 55 वर्षीय शीला देवी की मौत वज्रपात से हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार शीला देवी अपने खेत में धान रोपने का कार्य कर रही थी.  इसी दौरान वज्रपात गिरने से उनकी मौत हो गई है.

दूसरा मामला तरियानी छपरा थाना इलाके के तरियानी छपरा पंचायत के छपरा डोरा टोला के वार्ड नंबर 14 की है. जहां वार्ड सदस्य 65 वर्षीय रामदेव पासवान की मौत वज्रपात  की चपेट में आने से हो गई. रामदेव पासवान भी अपने खेत में रोपनी कर रहे थे. दोनों मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है.  डीएम अवनीश कुमार ने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने का निर्देश दिया है.